रतनपुर

महामाया मंदिर ट्रस्ट के खाते में लौटाई गई पूरी राशि, फर्जी चेक और हस्ताक्षर से निकाली गई थी बड़ी रकम….शिकायत के बाद दो किस्तों में हुई वापस

जुगनू तंबोली

रतनपुर – मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के बैंक अकाउंट से 27 लाख 19 हजार 626 रुपए फर्जी तरीक़े से आहरित किये जाने का मामला सामने आया था जिसमे मामले की शिकायत के बाद पहली किस्त में 315000 रुपए की राशि ट्रस्ट के अकाउंट में ट्रांसफर हुई थी, वही अब दूसरी बार मे पूरी राशि 24 लाख 4626 रुपए भी ट्रस्ट के अकाउंट में वापस आ गई है। ट्रस्ट के बैंक स्टेटमेंट का आज मिलान करने पर ज्ञात हुआ था कि मंदिर ट्रस्ट के खाते से फर्जी क्लोन चेक बनाकर अध्यक्ष और सचिव के जाली हस्ताक्षर से जो चेक निकाला गया था वह रकम  खाते में स्टेट बैंक द्वारा जमा करा दिया गया है। गौरतलबहै कि स्टेट बैंक शाखा रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. में चालू खाता संचालित है। जिस खाता में ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर नेहरूनगर बिलासपुर तथा मैनेंजिग ट्रस्टी सुनील सोनथलिया के द्वारा संयुक्त रूपसे हस्ताक्षर कर खाता का संचालन किया जाता है। इस खाता से केवल चेक द्वारा ही भुगतान होता है। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर द्वारा समय समय पर अपने खाते का स्टेटमेन्ट का मिलान किया गया था तब इस गडबडी का पता चला था कि दिनांक 26 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2021 के बीच 6 बार अलग अलग तिथियों को अवैध रूपसे जालसाजी पूर्वक गलत तरीके से रकम 27,19,626 रूपये निकाली गई है। जिसमें पहला क्लोन चेक 323395 की रकम 3,15,000.00 रूपये मंदिर ट्रस्ट को वापस मिला चुका है, वही अब शेष राशि 24 लाख 4626 रुपए भी ट्रस्ट के खाते में आ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार