बिलासपुर

महापौर प्रत्याशी रेवती यादव ने कहा रियायती दरों पर शासकीय कर्मचारियों को भी मिलेगा भूखंड… रहेगी प्राथमिकता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में महापौर के विकल्प के रूप में उभरी प्रत्याशी रेवती यादव का धुंआधार जन संपर्क अभियान जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार नगर निगम ऑफिस,जल संसाधन,पी डब्लू डी, पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात कर शिव सेना के पक्ष में वोट देने की अपील की है। इस दौरान उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि कर्मचारियों जो कि प्रशासन की प्रमुख अंग है। जो शासन की योजनाओं को पूरा कराने अपना पूरा जीवन दिन रात एक करके पूरा करते है।

इनकी प्रमुख आवश्यकता में बुनियादी सुविधाओं में कमी है। जिसको प्रमुखता से लेते हुए शिव सेना की प्रत्याशी रेवती यादव ने शिव सेना की और से अहम निर्णय लेते हुए कहा कि जिले के सभी कर्मचारियो को रायपुर की तर्ज पर सस्ते दर पर भूखण्ड उपलब्ध करने की बात कही है। साथ ही कार्यालय में पीने के साफ पानी व अन्य आवश्यकता को भी प्राथमिकता से कराने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने बताया की निगम सीमा क्षेत्र अंर्तगत स्थान का आबंटन करवाया जाना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। ताकि धरना प्रदर्शन करने वाले लोगो को आंशिक राहत मिल सके। अपने प्रचार के दौरान रेवती यादव ने कर्मचारियों और अधिकारियों को आश्वस्त किया कि आप लोगो की जायज मांग व मूलभूत आवश्यकता को दूर करते हुए निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान और अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्राथमिकता रहेगी।

जिले के 45000 कर्मचारी अधिकारियों के लिए सस्ते भूखंड आवंटित करना पहली प्राथमिकता..

रायपुर नगर निगम की तर्ज पर जिले में भी कार्य करने वाले 45000 कर्मचारी अधिकारियों को सस्ते दामों में भूखंड आवंटित करने की बात शिव सेना की महापौर प्रत्याशी रेवती यादव ने कही है। उन्होंने बताया की एक शासकीय कर्मचारी अपना पूरा समय शासकीय योजनाओं को धरातल में लाने झोंक देते है। तो शासन प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। कि वह उनके जीवन को सुरक्षित कर उन्हे सस्ते दरों पर समय रहते भूखंड उपलब्ध करा दे। ताकि वह भी सही समय पर अपना आशियाना बना सके।

आम जनता के बीच मांगा जन समर्थन,, व्यापारियों से रूबरू होकर जानी उनकी समस्या…

जनसंपर्क अभियान के तहत शिव सेना के प्रत्याशी रेवती यादव ने आम जनता के साथ बृहस्पति बाजार के व्यापारियों के साथ रूबरू हुए। जहा व्यापारियों ने बताया की बाजार में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। जिसके कारण आज भी उन्हे काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद भी न्यायधानी का सबसे पुराना मार्केट बृहस्पति बाजार को स्मार्ट नही बनाया जा सका है। इसपर शिव सेना के प्रत्याशी रेवती यादव ने बताया की वह बाजार में मूलभूत जरूरतों को पूरा कराने के साथ साथ बृहस्पति बाजार को व्यवस्थित करना उनके प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है। की इस बार शिव सेना और न्यायधानी की सच्ची बेटी पर भरोसा जताए ताकि शहर के विकास में सालो से आ रहे अर्चन को दूर किया जा सके

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...