बिलासपुर

सड़क हादसा :- 2 बाइक में आमने सामने हुई टक्कर, एक बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की हुई मौत, ड्यूटी में जाने निकला था कर्मी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र में आज सुबह 10 से 11 बजे के लगभग कोटा लोरमी मुख्य मार्ग पर 2 बाइक सवारों में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुँची डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुँचाया था, जहाँ गंभीर रूप से घायल स्वास्थ्य कर्मी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हरि सिंह राजपूत पिता सुभाष सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी डाक बंगला रेस्ट हाउस कोटा जो स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (RHO) थे,

सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के करीब वह अपनी ड्यूटी में उपस्वास्थ्य केन्द्र मटसगरा जाने के लिए निकले थे, तभी कोटा-लोरमी मुख्यमार्ग पर पुष्कर पेट्रोल पंप के पास पहुँचे ही थे कि वही सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक देव शंकर राजपूत पिता सुदर्शन राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी भौरा कछार के मोटरसाइकिल के साथ उनकी टक्कर हो गई, इस हादसे में दोनो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जहाँ स्थानीय लोगो के द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना दी गई, मौके पर पहुँची डायल 112 की टीम ने दोनो घायलो को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के दौरान हरि सिंह राजपूत को मृत घोषित कर दिया। मामले में कोटा पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत