मल्हार

किराना दुकान का ताला तोड़कर सामानों की चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत…

उदय सिंह

मस्तूरी- मल्हार चौकी क्षेत्र के बूढ़ीखार बस स्टैंड में 18 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है, मामले में पीड़िता मन्नू लहरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मल्हार में रहता है और उसकी दुकान बूढ़ीखार बस स्टैंड में है, जहाँ घटना दिनांक को वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था, 19 सितंबर की सुबह जब वह दुकान पहुँचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था,

वही दरवाजा खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो पता चला कि एक कम्प्यूटर और लेजर प्रिंटर गायब है, जिसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी आस पास के लोगों को दी लेकिन किसी ने कुछ पता नही होने की बात कही, फिर प्रार्थी ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,