बिलासपुर

पुरानी रंजिश बनी वजह…कई युवकों ने मिलकर एक को पीटा, घायल हुआ युवक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा क्षेत्र में एक बार फिर वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है जिसमे कुछ लोगों ने मिलकर दो लोगों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा इलाके में रहने वाले सूरज यादव,राहुल यादव, दीपक साहू और उसके अन्य साथियों ने नूतन चौक में टायर पंचर का काम करने वाले रेहान और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया, यह पूरा मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। आज 12:30 बजे के करीब रेहान अपने दोस्त अवि साहू और संकल्प पांडेय के साथ नूतन चौक से लंबोदर नगर जा रहे थे, इसी बीच आरोपियों ने अश्लील गाली गलौज करते हुए प्रार्थियो पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसमे सरकंडा निवासी रेहान को सर पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई है। वही उसके दोस्तों के साथ भी मारपीट की, और पुलिस का सायरन सुनते ही वे फरार हो गए। जिसके बाद घायल अवस्था मे प्रार्थी थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचा,जहाँ मुलाहिजा के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धरा 294, 506 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित