तखतपुर

अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 1600 लीटर महुआ लहान और 200 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – तखतपुर से लगे ग्राम तर्किडीह में आज पुलिस ने होली के पहले बेचने के लिए बनाए जा रहे अवैध रूप से लगभग ₹1 लाख रूपये की 1600 लीटर महुआ लहान और इस से बनाई गई 200 लीटर अवैध शराब को डीएसपी साधना सिंह ने छापा मारकर पकड़ा किसी को भनक न लगे इसके लिए सुबह 4:00 बजे ही छापामार कार्रवाई की गयी पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम तर्किडीह निवासी परदेशी बंजारा पिता चैत राम बंजारा उम्र 55 वर्ष काफी समय से अवैध शराब निकालने की शिकायत मिल रही थी बिलासपुर आईजी के निर्देश पर मुंगेली एसपी के मार्गदर्शन पर डीएसपी साधना सिंह ने मिली सूचना की परदेसी बंजारा भारी मात्रा में प्रतिदिन शराब बनाता है और महुआ की शराब का आसपास क्षेत्र में बड़ा व्यापारी बन गया है और सभी को शराब बेचता है जिसकी जानकारी मिलने के बाद आज सुबह 4:00 बजे ही डीएसपी साधना सिंह ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम तर्किडीह सिविल ड्रेस में सुबह गांव पहुंची और परदेसी बंजारा के घर में छापा मारा जहां पुलिस ने घर अंदर ही महुआ शराब जो बनाने के लिए रखी हुई थी और बनी हुई शराब को बाहर निकाला तब 50 से भी अधिक प्लास्टिक केन में 1600 महुआ लहान जो शराब बनने के लिए तैयार रखी हुई थी और लगभग 200 लीटर अवैध शराब जो बंद कर बेचने के लिए रखी हुई थी उसे पुलिस ने जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...