बिलासपुर

स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एक स्कार्पियो पर ‘पुलिस’ लिखकर बाउंसरों के घूमने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही इसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो में दो महिला बाउंसर समेत कुल आठ लोग स्कार्पियो में सवार दिखाई दे रहे हैं। वाहन के आगे और पीछे शीशे पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के निर्देश दिए। निर्देश के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे नरेंद्र जैन को तखतपुर क्षेत्र से पकड़कर थाने लाया। पूछताछ में सामने आया कि संबंधित स्कार्पियो वाहन कुछ समय पहले पुलिस विभाग में किराए पर लगाया गया था, लेकिन बाद में निजी उपयोग में लिया जाने लगा।

इस दौरान वाहन से ‘पुलिस’ का चिन्ह नहीं हटाया गया।पुलिस के अनुसार वाहन क्रमांक CG11AD7866 के मालिक वीरेन्द्र जैन द्वारा कपटपूर्वक पुलिस का टैग लगाकर वाहन का उपयोग किया जा रहा था। इस संबंध में रक्षित केंद्र वाहन शाखा से प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी आरक्षक टिकेश कुमार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 205 और 347 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखकर चलाना कानूनन अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म...