जांजगीर चाँपा

शराब में मिलाई गई थी कीटनाशक दवा…2 लोगों की हुई थी मौत, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शराब पीने से दो लोगो के मौत के मामले में नवागढ़ पुलिस ने अहम खुलासा किया है। जहा मृतिको के शराब में जहर मिलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में शराब पीने से दो लोगो की मौत के मामले से जिले के साथ प्रदेश में हड़कंप मच गया था, शराब पीने से 65 साल के सीता राम खूंटे और 25 साल के रोहित तेंदुलकर की संदिग्ध मौत हुई थी जिसका कारण शराब जहरीली होने की आशंका जताई जा रही थी,, घटना के बाद दोनों के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए नवागढ़ सी एच सी और जिला अस्पताल भेजा, जिसमे डॉक्टर ने कीटनाशक दवा होने की जाँच रिपोर्ट दी। जिसके बाद नवागढ़ पुलिस ने जांच शुरू की है। जहा पुलिस ने भठली गांव के राम गोपाल खूंटे से पूछताछ की, जिसमे राम गोपाल ने बताया कि गाँव के ही सुन्दर लाल कुर्रे से पुरानी दुश्मनी थी और आए दिन वाद विवाद होता था,, 6 मार्च को राम गोपाल ने खुद शराब पी और एक पाव शराब लेकर सुंदर लाल के पास गया और उसे पीने के लिए दिया, लेकिन सुंदर लाल ने शराब का ढक्क्न खुले होने और शराब का रंग ख़राब होने के कारण पीने से इंकार कर दिया,, और पास में बैठे सीता राम और रोहित को शराब दे दिया, जिसे पीने के बाद दोनों की हालत बिगड गई और अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी राम गोपाल के खिलाफ बीएनएस कि धारा 103 के तहत कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...