बिलासपुर

व्यवसायी को फंसाकर कार और नगदी सहित 25 लाख का माल हड़पने का मामला….माँ – बेटी पर केस दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र के रहने वाले कमल चंदानी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिया जैसवानी और एनी जैसवानी के खिलाफ IPC की धारा 406, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी कमल चंदानी ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने उनसे विश्वास में लेकर नगद रुपए, कीमती सामान और कार लेकर वापस नहीं किया और अब झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही हैं। कमल चंदानी, निवासी वार्ड नंबर 15 बोदरी, ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी जान-पहचान रिया जैसवानी से हुई थी। बाद में रिया ने अपनी बेटी एनी जैसवानी की मदद करने को कहा, जो कि शहर स्थित एक डेंटल कॉलेज में पढ़ रही थी। धीरे-धीरे कमल और एनी की दोस्ती बढ़ी और रिया ने भरोसा दिलाया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह दोनों की शादी करवा देगी। कमल के अनुसार, इसी विश्वास के चलते उसने दोनों को नगद रकम, फोन-पे के माध्यम से पैसे, घरेलू सामान जैसे फ्रिज, एसी, लैपटॉप, घड़ी, कपड़े, बर्तन, सोने के गहने और करीब 2.80 लाख रुपये की हुंडई एसेंट कार दी। कुल मिलाकर उसने करीब 25.80 लाख रुपये की मदद की। कमल ने बताया कि एक साल पूर्व दी गई कार को भी आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेच दिया। जब कमल ने शादी और सामान वापसी की बात की, तो रिया और एनी ने उससे बात करना बंद कर दिया और धमकी दी कि अगर ज्यादा दबाव डाला तो वह उस पर बलात्कार व छेड़छाड़ जैसे झूठे केस में फंसा देंगी। थाना चकरभाठा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिया जैसवानी व एनी जैसवानी पर धारा 406, 506, एवं 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...