पचपेड़ी

पचपेड़ी:- बारात में नाचने के दौरान मारपीट… लाठी रॉड से बारातियों पर हमला, कई लहुलुहान बिलासपुर हॉस्पिटल रिफर,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह टांगर में 11 अप्रैल की रात बारात के दौरान हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोडाडीह निवासी हरिशंकर दिनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने बुआ के लड़के की बारात में शामिल होने जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बोरसी से बिलासपुर जिले के विद्याडीह टांगर आया था। रात करीब 10 बजे बारात बस्ती के बीच से गुजर रही थी, तभी गांव के ही समीर, उसका छोटा भाई और उनके अन्य साथी बारात में घुसकर धक्का-मुक्की करने लगे। समझाने पर समीर ने हरिशंकर को गालियाँ दीं और लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए हरिशंकर के जीजा धर्मेन्द्र बंजारे और जितेन्द्र बंजारे को भी रॉड, लाठी व लात-घूंसे से पीटा गया। हमले में हरिशंकर को सिर, नाक और आँख के नीचे चोटें आईं, जबकि धर्मेन्द्र और जितेन्द्र के सिर सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई है, जिन्हें गंभीर चोटों की वजह से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पचपेड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...