बिलासपुर

अमानत में खयानत:- 35 लाख रुपये की रकम गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मिनाक्षी ट्रेडर्स की वसूली राशि 35 लाख रुपये का गबन करने वाले आरोपी अमन शुक्ला 28 वर्ष, निवासी आदर्श कॉलोनी सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अमन शुक्ला को अक्टूबर 2023 से संस्थान में वसूली का कार्य सौंपा गया था। आरोपी ने नुवोको व श्री सीमेंट बिक्री से प्राप्त रकम को संस्था में जमा न कर अपने व्यक्तिगत उपयोग में खर्च किया। जनवरी 2025 में जब हिसाब का मिलान किया गया, तब यह धोखाधड़ी उजागर हुई। थाना सिटी कोतवाली में 19 जून को अपराध क्रमांक 326/25, धारा 316(2), 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय सहित चंदन सिंह मरकाम, गोकुल जांगड़े, धीरेंद्र सिंह, राहुल जगत व नवल पैकरा की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...