बिलासपुर

बिलासपुर:- बैंक शाखा में चोरी का प्रयास… ताला तोड़कर लॉकर तोड़ने की कोशिश….शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में चोरी का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक विवेक राय ने दी। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल की शाम 6 बजे से 7 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक के शटर गेट के दो ताले और चैनल गेट के एक ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बैंक के भीतर सामान अस्त-व्यस्त मिला और स्ट्रॉन्ग रूम के पास जमीन को खोदने का प्रयास किया गया। साथ ही, किचन के दीवार को भी स्ट्रॉन्ग रूम की ओर से तोड़ने की कोशिश की गई थी, जिससे दीवार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह सामने आया कि एक अज्ञात व्यक्ति रात करीब 8 बजे बैंक परिसर में दाखिल हुआ था। शाखा प्रबंधक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कोनी में अपराध दर्ज किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305-BNS, 331(4)-BNS, 62-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ...