कोटा

कोटा: कोरी डेम में डूबा घर का चिराग…दोस्तों के सामने 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार का दिन राजकिशोर नगर निवासी एक परिवार के लिए ऐसा दर्द लेकर आया, जिसने उनकी खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक शोएब शेख की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शोएब शेख पिता अब्दुल कय्यूम अपने दोस्तों अफजल अहमद और जैनुल आबेदिन के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। उसने परिजनों को फार्म हाउस जाने की बात कही थी, लेकिन तीनों दोस्त घूमने के लिए कोरी डेम पहुंच गए। भीषण गर्मी के बीच डेम में नहाने का फैसला उनके लिए दुखद साबित हुआ।तीनों युवक डेम में नहा रहे थे। इसी दौरान शोएब अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। कुछ ही क्षणों में वह डूबने लगा। उसके दोस्तों ने चीख-पुकार मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते शोएब उनकी आंखों के सामने पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटों तक डेम में तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, एक पल की मस्ती ने एक युवा जिंदगी छीन ली और परिवार को ऐसा गम दे दिया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला