बिलासपुर

बिलासपुर:- सुलभ में शुल्क मांगने पर वृद्ध कर्मचारी पर चाकू से हमला…सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई घटना,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत बाजपेयी ग्राउंड के सामने स्थित सुलभ शौचालय में गुरुवार सुबह एक कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। यह हमला उस समय हुआ जब शौचालय में कार्यरत रामखिलावन जायसवाल ने एक व्यक्ति से शौचालय शुल्क की मांग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मालिक दास उर्फ सोनू मानिकपुरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।रामखिलावन जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से उक्त शौचालय में रहकर कार्य कर रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे शरद जलपान गृह में काम करने वाला सप्लायर मालिक दास शौचालय आया और स्नान के बाद बिना शुल्क दिए जाने लगा। जब रामखिलावन ने नियमानुसार 5 रुपये की मांग की, तो आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर धारदार चाकू से रामखिलावन के बांए हाथ की कोहनी पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी ने वहां रखा वाइपर उठाकर उनकी कलाई पर भी हमला किया, जिससे दूसरी चोट आई। जब रामखिलावन ने पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मालिक दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस...