जांजगीर चाँपा

घर में अकेली नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने दिया दुष्कर्म को अंजाम…भागने की फिराक में आरोपी बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की के माता पिता 30 मई को अपने काम में चले गए थे। इस बीच नाबालिग घर में अकेली थी। तभी उनका रिश्तेदार चण्डीपारा पामगढ निवासी राजेश लहरे घर पहुंचा। जहां करीब 2.30 बजे लड़की को अकेली पाकर पीडिता के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा तब पीडिता चिल्लाने की कोशिश की तो घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पीडिता के मुह को चुनरी से दबा दिया। पीडिता छुडाकर भागने लगी तब पकड़कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब पीडिता ने डायल 112 को फोन करने का प्रयास किया तब आरोपी ने उसके मोबाईल को लूट कर भाग गया। इधर परिजनों को नाबालिग ने अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद मामले में 31 मई को परिजनों ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वही मामले के बाद आरोपी भागने के फिराक में था। जिसे अकलतरा पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी.बी.एल कोसरिया, सउनि अरूण सिह, प्र.आर. निसार परवेज, राकेश राठौर आरक्षक विवेक ठाकुर, बृजपाल बर्मन गौकरण राय का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस