मस्तूरी

एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक राहुल राय ने मस्तूरी विधानसभा से पेश की दावेदारी… कहा भारी समर्थन और भूपेश सरकार की लोकहितकारी नीतियां है महत्वपूर्ण

उदय सिंह

मस्तूरी – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नियमानुसार एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक एवं युवा नेता राहुल राय ने मस्तूरी विधानसभा सीट से दावेदारी करने मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय को आवेदन देकर क्षेत्र में अपनी दावेदारी पेश की है। वही मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में युवा नेता राहुल राय शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रहे है और एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में मिले दायित्व को भी तन,मन,धन से निभा रहे है।वही युवा नेता राहुल राय को अपने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से हर वर्ग के लोगो क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। राहुल राय ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से अगर मुझे आशीर्वाद प्राप्त होता है तो निश्चित ही प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल सरकार ने किसान बेरोजगारों मितानिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका युवा महिलाओं एवं कर्मचारियों को लेकर उनकी मांगों को मानते हुए छत्तीसगढ़ में चौतरफा विकास किया है।

जिसके कारण हम गर्व से कह सकते हैं की आगामी विधानसभा चुनाव में हमें भरोसा है और मस्तूरी विधानसभा के साथ साथ हम 75 प्लस का आंकड़ा पार करेंगे। वही युवा नेता राहुल राय ने यह भी कहा की कांग्रेस से टिकट चाहे जिसे भी मिले। हम सब एकजुटता के साथ मिलकर चुनाव में जीत प्राप्त कर कांग्रेस का हाथ मजबूत करेंगे। आवेदन देने पहुंचे राहुल राय के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित दर्जनों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल राय को समर्थन देने पहुंचे थे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...