जांजगीर चाँपा

चांपा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह को दबोचा….स्कॉर्पियो वाहन और डीजल बरामद

रमेश राजपूत

चांपा – थाना चांपा पुलिस और साइबर टीम को डीजल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 लीटर डीजल और चोरी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार कुर्रे (32), अनुज कुमार रात्रे (30) और डेविड कमांड्रा (19) सभी बलौदा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। 23 अप्रैल को महामाया मोटर्स शो रूम चांपा के सामने खड़े दो ट्रेलर से लगभग 450 लीटर डीजल चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर और मुखबिर की सूचना पर बलौदा क्षेत्र के ग्राम बगडबरी से स्कॉर्पियो वाहन का सुराग लगाया। घेराबंदी कर हथनेवरा हसदेव नदी किनारे से आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी के दौरान उपयोग की गई स्कॉर्पियो CG-12-BK-8350 और 60 लीटर डीजल बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी गुप्ता, सायबर सेल के निरीक्षक सागर पाठक सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। प्रकरण की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...