छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग के साथ अवैध शराब पकड़ने गए प्लेसमेंट कर्मी के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट…. घायल कर्मी ने लिखाई रिपोर्ट

रमेश राजपूत

रतनपुर – थाना क्षेत्र के रानीगांव रोड स्थित देशी शराब दुकान में मल्टीपर्पज पोस्ट पर काम करने वाले अजय तंबोली पिता अमृतलाल तंबोली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आज सुबह आबकारी विभाग के अधिकारी एस के द्विवेदी, आशीष सिंह, राजेश्वर ठाकुर, संजय गुप्ता के साथ वह और उसके साथी कर्मचारी राधेश्याम, मनोज गिरीश जाली गाँव अवैध शराब पकड़ने गए थे, तो कार्रवाई के बाद वापस लौटते समय सभी अधिकारी बिलासपुर जाने निकल गए और वह रतनपुर जाने जाली चौक के पास उतरकर बस का इंतजार कर रहा था, तभी आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से आक्रोशित कुछ ग्रामीणों ने उस पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की, जिन्होंने दोबारा इस गाँव शराब पकड़ने आने की बात पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले से घायल अजय तंबोली किसी की मदद से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचा और अपना उपचार कराया साथ ही इस घटना की सूचना आबकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद उसने थाने पहुँचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...