बिलासपुर

सुशासन तिहार:- 5 मई को जयरामनगर एवं बरतोरी में होगा समाधान शिविर का आयोजन…कलेक्टर ने की समीक्षा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण की ताजा प्रगति की जानकारी ली। अब तक 72 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। विभिन्न विभागों को मिले 2 लाख 8 हजार आवेदनों में से 1 लाख 49 हजार आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है। शेष आवेदनों को बचे दो दिनों में निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार 5 मई से शुरू हो रहे समाधान शिविरों की तैयारी की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी शिविर में और कभी भी पहुंच सकते हैं। लिहाजा अधिकारी पूरी तैयारी के साथ तिहार की भावना के अनुरूप शिविरों में अपनी अनिवार्य उपस्थिति दिखाएं। आम जनता से संवेदनशीलता के साथ संवाद कर उनके दुख-दर्द को महसूस करते हुए सकारात्मक रूप से उनके आवेदनों का समाधान करें। समाधान शिविर की पहली कड़ी 5 मई को बरतोरी (बिल्हा) एवं जयराम नगर (मस्तूरी) में होगी।
कलेक्टर ने कहा कि समस्या जिस विभाग से संबंधित है, उसी विभाग के पास पहुंच जाय, तभी उसका निदान संभव होगा। कुछ विभागों में आवेदन ट्रांसफर करने में हुए विलंब पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैठक में सुशासन पोर्टल खोलकर निराकरण की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने कुछ मिसाल देकर बताया कि समस्याओं का निपटारा कैसे किया जाये। श्री अग्रवाल ने कहा कि निराकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यथासंभव प्रार्थी से चर्चा कर लिया जाये। जिनका काम किसी कारण से किया जाना संभव नहीं है, तो उन्हें जरूर बताएं। उन्हें नियम और प्रक्रिया संवेदनशीलता के साथ समझाएं। समाधान शिविरों में शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही निराकरण की स्थिति से भी अवगत कराया जायेगा। सामग्री वितरित भी की जायेगी। स्थानीय विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समाधान शिविरों को आयोजन किया जायेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि शिविरों से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। इसकी संक्षिप्त विवरण जनसम्पर्क विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि इसका प्रचार प्रसार किया जा सके। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार नगर पंचायत में आगजनी की घटना ने खोली स्थानीय प्रशासन की पोल….दमकल का निकल चुका है दम,... कोरबा: तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन जिंदगियां खत्म.... 5 लाख को 2 करोड़ 50 लाख बनाने की कोशिश ने ली जान,... बिलासपुर: मैडम को गर्भवती करने पर पैसों का लालच, युवक आया झांसे में...फिर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी... रतनपुर में स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत...ड्यूटी से लौट रही... घर से बिना बताए युवक लापता..परिजन और पुलिस जुटे तलाश में, लोगों से की गई मदद की अपील, अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... पंप हाउस में मिली लाश, VIDEO:-कबीरधाम में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा, बहु की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश…पहले गल... घर के कमरे में मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश...सिर पर चोट लगने से मौत की आशंका, पुलिस जुटी जांच में, पुलिस की तड़के रेड कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार नगदी, ताश और अन्य सामग्री जब्त, स्कूटी सवार युवती पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला…2 अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने मचाया आतंक, बिलासपुर...