बिलासपुर

तेज़ गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव….लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश,

रमेश राजपूत

रायपुर – भीषण गर्मी को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं। नए समयानुसार, 2 अप्रैल से सभी एक पाली वाले स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, दो पाली में चलने वाले स्कूलों की दूसरी पारी 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी।प्रदेश में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को लू और गर्मी से बचाया जा सके। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे दोपहर के समय स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने, कक्षाओं में पंखे आदि की समुचित व्यवस्था करने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
गौरतलब है कि गर्मी के प्रकोप को देखते हुए अभिभावकों और शिक्षकों ने भी स्कूल समय में बदलाव की मांग की थी। शासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रणवम में राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम...विभिन्न विधाओं में जीते पुरस्कार कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित 520 नग ऑनरेक्स सिरप, सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को... महिला अपहरण-अनाचार कांड में पुलिस का शिकंजा: मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क... बिलासपुर: मुरुखदान के पानी में तैरती मिली किन्नर की संदिग्ध लाश, पुलिस जुटी जांच में ट्रेन में महिला यात्रियों को घेरकर जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीआरपी ने दो महिला चोरों को द... बिलासपुर जिले के दो शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्य शिक्षक सम्मान मिलने पर डीईओ कार्यालय में हुआ अभिनं... VIDEO:- बच्चों के हाथ में किताब की जगह सफाई का कपड़ा क्यों? मस्तूरी में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर... शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ... सीपत:- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत, पति... बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर