मल्हार

मल्हार मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में कमलेश सिंह को मिली नई जिम्मेदारी… पार्टी का जताया आभार

उदय सिंह

मल्हार – भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत मल्हार मंडल में युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी दी गई है। मल्हार मंडल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर कमलेश सिंह की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कमलेश सिंह वर्तमान में मल्हार नगर के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद भी हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश सिंह ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं मंडल पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की नीति, रीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना उनका प्रथम कर्तव्य होगा।

कमलेश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। वे मंडल स्तर पर युवाओं को संगठित कर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
मल्हार मंडल के कार्यकर्ताओं ने कमलेश सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने भी आशा व्यक्त की कि संगठनात्मक मजबूती के साथ क्षेत्र में भाजपा का जनाधार और बढ़ेगा।कमलेश सिंह की नियुक्ति को मल्हार मंडल में भाजपा के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और प्रबल होगी।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर