सीपत

सीपत:- तेज रफ़्तार बाइक चालक ने ग्रामीण को मारी ठोकर…गंभीर चोट लगने से हुई मौत… बाइक छोड़ मौके से फरार हुआ चालक

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आवास पारा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल गढ़ेवाल के रूप में हुई है। यह दुर्घटना शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे हुई जब निर्मल गढ़ेवाल उम्र 55 वर्ष अपनी पत्नी के साथ पैदल बरसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी समय सीपत की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आ रही मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 10 ED 6266 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। और मोटरसाइकिल को घटनास्थल में ही छोड़ मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का भतीजा सूर्य प्रकाश गढ़ेवाल ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे ग्राम नरगोड़ा में रहकर आरओ पानी फिल्टर का काम करते हैं। घटना की जानकारी उन्हें उनकी बड़ी मां राम प्यारी गढ़ेवाल ने फोन पर दी थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके बड़े पिता निर्मल गढ़ेवाल घायल अवस्था में सड़क पर बेहोश पड़े हुए थे। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं।

परिजनों ने तत्काल डायल 112 की सहायता से घायल को सीपत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया। सिम्स में हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर के डीकेएस अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस सीपत लाया गया। थाना सीपत पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,