मस्तूरी

VIDEO दुकान में सेंधमारी:- CCTV फुटेज के आधार पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में बीती रात एक जनरल स्टोर एवं मोबाइल दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रफूल राठौर निवासी ग्राम गतौरा, जो जनरल स्टोर व मोबाइल दुकान संचालित करता है ने मस्तूरी थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 1 जून 2025 को रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर बिलासपुर गया था। रात्रि 10:30 बजे वह अपने घर लौट आया और सो गया। अगले दिन सुबह करीब 7:15 बजे जब वह अपनी दुकान पहुंचा, तो उसने देखा कि दुकान के बगल की छत का टुकड़ा नीचे गिरा हुआ है। दुकान खोलने पर अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर कटे हुए थे, और छत से लगे पथरे को हटाकर भीतर प्रवेश किया गया था।


दुकान से कुल 7 नग मोबाइल, 2 स्पीकर, 1 ब्लूटूथ स्पीकर, 1 वाई-फाई बॉक्स, 1 हाफ चड्डा जिसकी कीमत करीब 18,000 रुपये बताई गई है, एवं गल्ला में रखे लगभग 3,000 रुपये नकद चोरी हो गए थे। कुल चोरी का आकलन लगभग 21,000 रुपये बताया गया है। प्रफूल राठौर द्वारा जब अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें गांव का ही निवासी राजा गोड़ दुकान में चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से नजर आया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजा गोड़ के खिलाफ धारा 305-BNS व 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना मस्तूरी पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब