बिलासपुर

बिलासपुर भीषण सड़क हादसा:- अनियंत्रित कार दीवार से टकराई….तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर,

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनोरी मोड़ के पास आज दोपहर भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव निवासी खजूरी नवागांव, विजय राजपूत, मोनू यादव और जयंत वैष्णव एक ही कार क्रमांक CG 10 AF 2097 में सवार होकर बिलासपुर की ओर से आ रहे थे जो सभी युवक प्लंबर का काम करने के बाद घर लौट रहे थे।

करीब दोपहर 2:30 बजे के आसपास जैसे ही उनकी कार ग्राम बिनोरी मोड़ के पास पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोनू यादव और जयंत वैष्णव को गंभीर चोटें आईं हैं।

उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे वहां सुरक्षा उपायों की मांग की जा रही है। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...