बिलासपुर

सुलह कराने गए युवक की हत्या…मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और उससे उपजा विवाद था, जिसने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग सहित 5 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक अभिषेक यादव अपने दोस्तों के साथ ओम प्रकाश यादव के समर्थन में सुलह कराने गया था।

दरअसल, ओम प्रकाश यादव का एक युवती से परिचय था, जिसे लेकर पास में रहने वाले अजीत सूर्यवंशी और उसके साथियों को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर 1 मई को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद को शांत करने के लिए 2 मई की रात करीब 10:30 बजे ओम प्रकाश यादव अपने साथियों अभिषेक यादव, पंकज साहू और अजय साहू के साथ मोपका चौक स्थित कलकत्ता स्वीट्स के पास पहुंचा। यहां पहले से मौजूद आशीष सूर्यवंशी, महावीर सूर्यवंशी, रघुवीर सूर्यवंशी और दो नाबालिगों से बातचीत शुरू हुई, लेकिन बात सुलह की बजाय फिर से गाली-गलौच और झगड़े में बदल गई।

इसी दौरान आशीष सूर्यवंशी ने कमर में छिपाकर रखा धारदार चाकू निकालकर अभिषेक यादव के गले पर हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि अभिषेक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने आए ओम प्रकाश यादव को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल अभिषेक और ओम प्रकाश को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक यादव को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत से इलाके में दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद को ही हत्या की मुख्य वजह स्वीकार किया है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...