पचपेड़ी

पचपेड़ी:- बहतरा के फर्जी धान खरीदी घोटाले में ढिलाई…आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं, जिम्मेदारों पर उठे सवाल?

उदय सिंह

बिलासपुर – सेवा सहकारी समिति मर्यादित बहतरा में सामने आए फर्जी धान खरीदी घोटाले में अब तक एफआईआर दर्ज न होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने के बावजूद मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होना पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बना रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच दल की रिपोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र कुमार पटेल द्वारा धान खरीदी में फर्जी एंट्री कर बड़ी राशि के गबन का खुलासा हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक वास्तविक खरीदी 40135 क्विंटल दर्ज थी, जबकि बाद में फर्जी तरीके से इसे बढ़ाकर 40454 क्विंटल कर दिया गया। इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि किसानों के नाम पर फर्जी एंट्री कर राशि को अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिया गया। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता को देखते हुए उप आयुक्त सहकारिता ने संबंधित अधिकारी को आरोपी को पद से पृथक करने, फर्जी एंट्री की राशि की वसूली करने तथा तत्काल थाना में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।

आदेश 9 अप्रैल 2026 को जारी हुआ, लेकिन अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज हुई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। मामले में देरी से आम लोगों और किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि जब स्पष्ट जांच रिपोर्ट और आदेश मौजूद हैं, तो फिर कार्रवाई में इतनी सुस्ती क्यों बरती जा रही है?

क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति के इशारे पर बचाने की कोशिश की जा रही है? यदि जल्द ही एफआईआर दर्ज नहीं होती, तो यह मामला और तूल पकड़ सकता है। अब सबकी नजर प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर