बिलासपुर

बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी….संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र नगर में एक घर से सोने के कंगन और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रशांत कुमार मिश्रा निवासी राजेन्द्र नगर ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी माता चैन मिश्रा द्वारा वर्ष 2025 में 4 नग सोने के कंगन (लगभग 40 ग्राम) और 1 लाख रुपये नगद आलमारी में रखे गए थे। इनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान जब उन्होंने सामान देखा तो कंगन और नगदी गायब मिले। प्रारंभ में परिवारजनों ने घर में ही कहीं रखे होने की आशंका में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान प्रार्थी की मुलाकात युवराज साहू से हुई, जिसने कथित रूप से बताया कि चोरी की घटना में कृष्णा शुक्ला, दीपक पटेल और राकी नामक युवक शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग रात के समय घर की सीढ़ियों के रास्ते अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 111, 305 और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...