मस्तूरी

मस्तूरी:- मां-बेटे पर लाठी से हमला… दोनो गंभीर रूप से हुए घायल, मामूली विवाद बना हिंसक,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम खुडूभाठा में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मां-बेटे पर लाठी से हमला कर दिया गया। प्रार्थी संदीप कुमार रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह जयरामनगर में किराना दुकान में काम करता है और घटना के समय 23 जून को शाम करीब 5 बजे अपने घर में सोया हुआ था। तभी बाहर से शोर सुनकर बाहर निकला, जहां उसकी मां कविता बाई और पड़ोसी बिमला नवरंग के बीच गाली-गलौज और विवाद हो रहा था। प्रार्थी के अनुसार, घर के सामने रखे छेना-भूसा के कारण घर में चुहा घुस जाने को लेकर बिमला नवरंग ने उसकी मां को अपशब्द कहे। जब संदीप ने विवाद शांत करने का प्रयास किया तो बिमला का पुत्र सूरज नवरंग लाठी लेकर वहां आ गया और गाली-गलौज करते हुए संदीप के सिर पर वार कर दिया। बीच-बचाव में आयी संदीप की मां को भी सूरज ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल कविता बाई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों बिमला नवरंग और सूरज नवरंग के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला