जांजगीर चाँपा

शिक्षा विभाग :- बीईओ को किया गया निलंबित… नियम विरुद्ध वेतन आहरण का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नियम विरुद्ध शिक्षको के वेतन आहरण के मामले में अकलतरा बीईओ वेंकटरमन प्रताप सिंह पाटले को सस्पेंड कर जेडी कार्यालय बिलासपुर अटैच कर दिया है। मामले की शिकायत के बाद जांच में अकलतरा बीईओ वेंकटरमन प्रताप सिंह पाटले को 5 लाख 98 हजार 727 रुपए के अनियमित वेतन आहरण के मामले में दोषी ठहराते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव पुलक भट्‌टाचार्य ने कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार हेडमास्टर संतोष कुमार सहकर को लकवा होने के कारण 449 दिनों तक अनुपस्थित रहे। इनकी 62 दिनों की छुट्‌टी स्वीकृत की गई थी। इनका 1 साल22 दिन यानि 387 दिनों का वेतन निकाला गया है। इसी प्रकार यूडीटी लक्ष्मीप्रसाद धिरही को भी लकवा होने के कारण 97 दिन छुट्‌टी पर रहे।

इन्हें 86 दिनों की छुट्‌टी स्वीकृत की गई, 11 दिन अवकाश अस्वीकृत किया गया। इसके बाद 82 दिनों तक मेडिकल अवकाश पर रहे स्कूल में इसका उल्लेख है, लेकिन इनका मेडिकल स्वीकृत नहीं हुआ फिर भी इनके नाम से 93 दिनों का वेतन और भत्ता स्वीकृत कर निकाल लिया गया है। इसी प्रकार यूडीटी लवकुमार साहू का 21 दिसंबर 2018 को एक्सीडेंट होने के कारण वे 22 दिसंबर 2018 से दिसंबर 2019 तक छुट्‌टी पर रहे। इन्होंने 35 दिनों का मेडिकल दिया लेकिन वह स्वीकृत नहीं हुआ। 5 माह तक अनुपस्थित रहे फिर भी इनका वेतन निकाल कर भुगतान किया गया है। जिसकी शिकायत की जांच कराई गई थी, जिसमें बीईओ वेंटरमन प्रताप सिंह पाटले द्वारा आर्थिक अनियमितता करने का मामला प्रमाणित हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...