कोटा

कोटा:- स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टॉफ से दुर्व्यवहार कर गाली गलौच एवं धमकी देने का मामला.. आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जून को आरोपी हिमांशु साहू अपने मित्र खेमचंद लोधी के साथ शराब के नशे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोटा पहुंचा था। खेमचंद को कुत्ते के काटने की वजह से उपचार हेतु रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन इलाज से असंतुष्ट होकर दोनों ने वहां कार्यरत डॉक्टर और स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपीयो ने शासकीय कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न की। डॉ. योगिता कुमारी साहू की रिपोर्ट पर आरोपी हिमांशु साहू के विरुद्ध थाना कोटा में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 132, 221, 296, 351(2), एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल एवं आरक्षक जलेश्वर साहू की विशेष भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा चेतना अभियान के तहत इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज...