बिलासपुररेल

अकलतरा स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान से 2,24,865 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए

आलोक

टिकट लेकर यात्रा करने वाले वास्तविक यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लगातार टिकट चेकिंग अभियान मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।

इसी संदर्भ में दिनांक 4 जून को वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन के नेतृत्व में अकलतरा स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई एवं टीटीई स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पाये गये यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की गई।

इस अभियान में कुल 527 मामलों से 2,24,865 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 171 मामलों से 1,25,075 रूपये, अनियमित टिकट के 178 मामलों से 82,490 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 174 मामलों से 17,120 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 01 मामले से 30 रूपये, गंदगी फैलाने के 03 मामलों से 150 रूपये शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...