जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता… 7 दिन में व्यापारी से हुई 10 लाख की लूट का खुलासा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – चौकी नैला क्षेत्र में गणेश विसर्जन की रात 06 सितंबर को व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल से चाकू की नोक पर हुई 10 लाख की लूट का पुलिस ने महज 7 दिन में पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों से पूरी रकम 10 लाख 44 हजार रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। घटना उस समय हुई जब व्यापारी रात करीब 9:15 बजे अपनी दुकान से स्कूटी में बैग में रखे लाखों रुपए लेकर घर लौट रहा था। नैला गली कुबेर पारा में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे गिराकर चाकू दिखाते हुए बैग छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व सीएसपी कविता ठाकुर स्वयं मौके पर पहुंचे और 4 अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बदमाशों व संदेहियों से पूछताछ की और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस को सुराग मिला कि घटना में व्यापारी का पूर्व नौकर, एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक, व आदतन बदमाश मुकेश सूर्यवंशी और नितेश पंडित शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। मास्टर माइंड पूर्व नौकर ने 17 दिन पहले ही योजना बनाई थी और घटना के दिन व्यापारी के घर से निकलते ही साथियों को सूचना देकर लूट को अंजाम दिलाया। आरोपियों से पूछताछ में जुलाई माह में बोड़सरा स्थित शराब दुकान से 2.40 लाख रुपए चोरी की वारदात में शामिल होने की भी जानकारी मिली,

जिसमें से 64 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस पूरे ऑपरेशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में कई थाना प्रभारी, साइबर टीम और नैला चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...