रतनपुर

रोड पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले चढ़े रतनपुर पुलिस के हत्थे, गिरोह बनाकर देते थे चोरी को अंजाम…..

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- पिछले कई दिनों से क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी को घटनाएं सामने आ रही थी, जिसमें रतनपुर पुलिस को किसी गिरोह के काम करने की आशंका थी, वही रात में लगातार निगरानी रखी जा रही थी। बीती रात रतनपुर पेट्रोलिंग पार्टी को एक संदिग्ध बोलेरो में दो लोग पोड़ी के पास मिले जो डीजल के जरीकेन को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस जवानों ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उनका काम ही डीजल चोरी है,

जो रतनपुर, केंदा, कोटा मार्ग, कोरबा मार्ग सहित अनेक रास्ते मे खड़े गाड़ियों की टंकी से डीजल चोरी करते थे। पकड़े गए आरोपी ग्राम पसला अनूपपुर निवासी शंकर राठौर और रामधीन राठौर है, जिनके गिरोह में और भी सदस्य है। फ़िलहाल रतनपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बोलेरो और 90 लीटर डीजल के साथ जरीकेन, पाइप सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...