मस्तूरी

मस्तूरी : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम जयरामनगर निवासी अंशुमान राठौर (22 वर्ष) पिता राजकुमार राठौर रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जयरामनगर मोड़, मोहर सायं चौक के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंशुमान की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने घटना की सूचना डायल-112 को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मर्चुरी भेज दिया गया था,

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल