धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

मनाया गया पंचम गुरु श्री अर्जुन देव महाराज का शहीदी पर्व , प्रसाद के रूप में बांटे गए पौधे , देखभाल का लिया गया वादा

आलोक

सिख धर्म के पंचम गुरु श्री अर्जुन देव महाराज का 414 वा शहीदी दिवस शुक्रवार को मनाया गया । इस अवसर पर दयालबंद स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाकर अरदास की गई। गुरु अर्जुन देव को शहीदों का सरताज और शांतिपुंज कहा जाता है ।

गुरु ग्रंथ साहिब में मौजूद 30 रागों में गुरु जी की वाणी संकलित है ।गोइंदवाल साहिब में उनका जन्म 15 अप्रैल 1563 को हुआ था। कट्टर मुस्लिम शासक जहांगीर उनसे नाराज था और उन्हें सह परिवार पकड़ने का हुक्म जहांगीर द्वारा जारी किया गया था। उनको अपने मार्ग से डिगाने कठिन कष्ट दिए गए । इस तरह उन्होंने शहीदी को प्राप्त किया।

शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव महाराज की शहीदी पर्व पर सुबह अलग-अलग समूह द्वारा शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। सबसे पहले मनिंदर सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मानसिंह और फिर हरदयाल सिंह और कृपाल सिंह ने हाजिरी भरी।
इन दिनों हर तरफ सूखे की मार है। इसी अवस्था को देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा अनो

खी पहल की गई । यहां पहुंचने वाले सभी साध संगत को एक-एक पौधा प्रसाद के रूप में प्रदान किया गया ,साथ ही उनसे यह विनती की गई कि इस पौधे की अच्छी तरह देखभाल कर पानी, खाद, सुरक्षा का इंतजाम करें, ताकि यह पौधा एक दिन वृक्ष का का आकार ले सके । पौधा वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर देवेंद्र सिंह और नवनीत सिंह राठौर का विशेष योगदान रहा
शबद कीर्तन पश्चात यहां अरदास किया गया। गुरुद्वारा में मत्था टेकने हजारों की संख्या में सिख धर्म के अनुयाई पहुंचे । गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी पर्व पर दयालबंद गुरुद्वारा में छबील सेवा भी प्रदान की गई। शबद कीर्तन और अरदास के पश्चात यहां गुरु का अटूट लंगर भी वरताया गया।

सिख पंथ, शौर्य और बलिदान की गाथाओं से भरा पड़ा है। 10 गुरुओ द्वारा देश और हिंदुत्व की रक्षा के लिए अनगिनत कुर्बानिया दी गई । गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर उन्हीं कुर्बानियों का एक बार फिर स्मरण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी