मल्हार

मल्हार चौकी प्रभारी के रूप में अवधेश सिंह ने संभाला कार्यभार….बेहतर पुलिसिंग की उम्मीदें बढ़ीं

उदय सिंह

मल्हार – चौकी मल्हार में गुरुवार को नया नेतृत्व संभालते हुए उपनिरीक्षक अवधेश सिंह ने चौकी प्रभारी का कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व प्रभारी ओंकार धर दीवान का तबादला मोपका सहायता केंद्र प्रभारी के रूप में किया गया है। अवधेश सिंह पहले भी वर्ष 2018 में मल्हार चौकी प्रभारी रह चुके हैं और उस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। उनकी दोबारा नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में उत्साह और उम्मीद दोनों देखने को मिल रही है। गुरुवार को पूर्व प्रभारी ओंकार धर दीवान ने उन्हें औपचारिक कार्यभार सौंपा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसआई अवधेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए जनता का सहयोग और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। नागरिकों ने नए प्रभारी के प्रति विश्वास जताते हुए न्यायपूर्ण और संवेदनशील कार्यशैली से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...