बिलासपुर

मंगला पेट्रोल पंप के पास व्यवसायी से मारपीट…धारदार हथियार से हमला..दी गई जान से मारने की धमकी

रमेश राजपूत

बिलासपुर– थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेत-गिट्टी व्यवसायी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। प्रार्थी रितेश कौशिक निवासी कुदुदण्ड, गली नंबर 05, बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने मित्र राहुल राजपूत के साथ कार से घर लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे जब वह मंगला पेट्रोल पंप के पास रुका और पानी लेने उतरा, तभी वहां मौजूद एक अज्ञात युवक गाली-गलौज करने लगा। व्यवसायी द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसका कालर पकड़कर झूमाझटकी की। रितेश ने खुद को छुड़ाया तो उस युवक ने अपने साथियों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर व्यवसायी के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने धारदार वस्तु से वार किया, जिससे रितेश के सीने और बाएं हाथ की मध्यिका उंगली में चोट आई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में एक अज्ञात युवक एवं उसके साथियों के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...