बिल्हा

शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण का मामला…फरार आरोपी को उड़ीसा से पकड़कर लाई पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना क्षेत्र की प्रार्थिया द्वारा थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी सुनील हरिजन पिता रापुंगा हरिजन निवासी बिरी पोडी थाना रामपुर जिला कालाहांडी उडिसा के द्वारा शादी करूंगा कहकर लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है तथा शादी के लिये बोलने पर इंकार कर भाग गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। मामला महिला संबंधी अपराध एवं गंभीर होने पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा थाने की विशेष टीम गठित कर आरोपी सुनील हरिजन को उसके निवास स्थान बिरी पोडी थाना रामपुर जिला कालाहांडी उडीसा जो नक्सल क्षेत्र के साथ-साथ अत्यंत दुर्गम व पहाडी के उपर छुपकर रह रहा था वहां से आरोपी सुनील हरिजन को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी