बिलासपुर

महिला को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला…आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – महिला के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपित अधिवक्ता को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाने में महिला ने बीते दिनों शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि पति के साथ पूर्व में हुए विवाद का प्रकरण न्यायालय में चल रहा था जिससे कोर्ट आना-जाना करती थी, कोर्ट आने-जाने के दौरान अधिवक्ता पवन अवस्थी से जान पहचान हुआ था, जान पहचान के बाद पवन अवस्थी शादी करके पत्नि बनाकर रखने का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसे शादी करने के लिए कहने पर गाली गलौच कर हाथ झापड़ मुक्का से मारपीट कर मोबाईल को तोड़ दिया है। जिसकी शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता पवन अवस्थी के खिलाफ धारा – 69, 296, 115(2), 351(2), 324(4) बीएनएस मामला दर्ज कर जांच शुरू कि। जहा उनके ठिकाने पर दबिश देकर आरोपित अधिवक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ...