तखतपुर

यूथ फेस्टिवल में दिखा उत्साह, 13 विधाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई संपन्न…. विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रमेश राजपूत

बिलासपुर- तखतपुर में विकासखंड स्तरीय यूथ फेस्टिवल 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में तखतपुर विधायक रश्मि सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर में आयोजित यूथ फेस्टिवल में 900 प्रतिभागी शामिल हुये। इस महोत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य, सामूहिक गीत एवं नृत्य, फुगड़ी, भौंरा, वेशभूषा, चित्रकला, निबंध, तत्कालिक भाषण सहित 13 विधाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रश्मि सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें अभिव्यक्त करने के लिये यूथ फेस्टिवल का मंच दिया गया है। युवाओं को इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने प्रतिभा को सामने लाना चाहिये। यह उनके व्यक्तित्व विकास के लिये भी महत्वपूर्ण है। इस फेस्टिवल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जिससे प्रदेश के युवाओं को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा से परिचित होने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में आशीष सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन कोटा एसडीएम आनंदरूप तिवारी ने दिया और आभार प्रदर्शन तखतपुर जनपद पंचायत के सीईओ देवेश ध्रुव ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्कूल एवं काॅलेज के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...