बिलासपुर

अच्छा राजस्व अधिकारी बनने के लिए अच्छा इंसान होना जरूरी: श्री महावर

उदय सिंह

राजस्व अधिकारियों के लिए संभाग स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज यहां प्रार्थना सभा भवन में हुआ। कार्यशाला के पहले दिन संभाग के सभी जिलों से आये तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, रीडर, कानूनगो, लिपिकों को राजस्व प्रकरणों की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन रविवार को संभाग के सभी जिलों के सहायक कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम एवं उनके रीडर के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संभाग आयुक्त टी सी महावर के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई भी दी गई।

श्री महावर ने कहा कि दो वर्षों में सभी का विशेष सहयोग मिला। मैंने जल संरक्षण के कार्यों में विशेष कार्रवाई की । इसके साथ ही कोशिश रही कि एक पेड़ लगाएं और एक पेड़ बचाएं की संकल्पना को लोगों तक पहुँचा सकूं। कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने महावर के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे मार्गदर्शक और संरक्षक रहे। विषम परिस्थितियों को पहले से पहचानकर उसकी तैयारी कर लेना एक कुशल राजस्व अधिकारी की क्षमता होती है और संभागायुक्त श्री महावर ने सभी अधिकारियों का कुशल मार्गदर्शन किया। अपर आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने भी श्री महावर के कार्यकाल को याद किया।संभागायुक्त टी सी महावर ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा राजस्व अधिकारी होने के लिए अच्छा इंसान होना जरूरी है। यदि आपमें संवेदनशीलता होगी तो आप बेहतर तरीके से लोगों की समस्याओं का निराकरण कर पाएंगे।

राजस्व अधिकारी प्रशासन की रीढ़ होते हैं। राजस्व अमला ही सामान्य प्रशासन का संचालन करता है। जनसामान्य की अपेक्षा आप लोगों से अधिक होती हैं। इसलिए आपकी क्षमताएं अन्य विभाग के अधिकारियों से अधिक होनी चाहिए। आपको हमेशा याद रहे कि नियमों में रहकर ही आपको कार्य करना है। आपका आचरण व्यवहार भी अच्छा होना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने कहा कि समय समय पर राजस्व अधिकारियों का प्रशिक्षण आवश्यक है। बेहतर कार्य करने के लिए नियमों का ज्ञान आवश्यक है। आपको राजस्व रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रखना चाहिये। यदि रिकॉर्ड अपडेट नहीं है तो काम अच्छा नहीं माना जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...