बिलासपुर

VIDEO:- नशा शराब में होता तो नाचती बोतल….ड्यूटी के दौरान मोपका पुलिस ने छलकाए जाम, चौकी को बना दिया मयखाना, देखिए वायरल विडियो..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में आने वाले मोपका पुलिस चौकी से जुड़ा एक विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जहा कानून के रखवाले पुलिस चौकी को मयखाने के रूप में उपयोग करते दिख रहे है। जहा दो खाकी पहने हुए शराब का पैक बनाते दिख रहे है। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंच गया। पीछे में आरक्षकों को शराब पीते देख उसने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसे देख आरक्षकों ने न सिर्फ उससे हुज्जतबाजी की, बल्कि उसे मारने की भी धमकी दी। अब यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर बुधवार की रात एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बुधवार की रात मोपका चौकी पहुंचा। चौकी पूरी तरह खाली थी। युवक अंदर चला गया। अंदर के एक कमरे में दो आरक्षक बैठे हुए थे और शराब का पैक बनाया जा रहा था। युवक इसे देखकर वीडियो बनाने लगा। कैमरा देखते ही आरक्षक संतोष राठौर ने अपना आपा खो दिया। आरक्षक ने युवक से हुज्जतबाजी की। इसका विरोध करने पर उसने युवक को मारने की धमकी दी। अब यह पूरा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे रहा है। अधिकारियों ने वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विडियो बनाता देख जवान ने खोया आपा,, गाली गलौज करते हुए पटक कर मारने की युवक को दी धमकी.

बुधवार रात जब युवक चौकी में पहुंचा तो सामने पूरी तरह खाली था। अंदर में जवान शराब पीते हुए नजर आए। इसे देख युवक ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसे देख आरक्षक ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरक्षक ने युवक को धमकियां देनी शुरू कर दी। जहां पहले तो युवक के साथ गाली गलौज की फिर उसे पटक पटक कर मारने की धमकी दे डाली…

पुलिस चौकी बना शराब का मयखाना,, ड्यूटी के दौरान शराब छलकाने वाले जवानों के खिलाफ कार्यवाही की दरकार..?

मोपका चौकी का जो विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उसमे साफ दिख रहा है कि मोपका चौकी को वहा तैनात पुलिस कर्मियों ने मयखाना बना दिया है। जहा जमकर जाम छलकाए जा रहे है। इस विडियो से बिलासपुर पुलिस की छवि पर गहरा आघात पहुंचा है। जिसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा मामले में उठाए जाने वाले कदम पर सभी की निगाहे टिकी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,