बिलासपुर

शिक्षक निलंबित: चांटा मारने से क्षुब्ध 9 वीं की छात्रा ने की थी आत्महत्या… दोषी शिक्षक सस्पेंड,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कुमारी पूनम रजक की मौत के मामले में देर से ही सही आरोपित शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में बिलासपुर जिले के नेवसा में स्थित सीता देवी स्कूल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया था, जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया। नवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कुमारी पूनम रजक ने शिक्षकों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा जगत बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया।

वहीं जांच में सामने आया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कड़की में पदस्थ शिक्षक रमेश कुमार साहू अपनी शासकीय ड्यूटी छोड़कर नियमित रूप से अपने ही रिश्तेदार के निजी स्कूल सीता देवी स्कूल नेवासा में पढ़ाने जा रहा था। आरोप है कि वहीं उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया।

इधर मामले में शिक्षा विभाग कि जांच समिति प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार दिनांक 22.09.2025 को सीतादेवी विद्यालय नेवसा में रमेश कुमार साहू, शिक्षक एल.बी. शास.पू.मा.वि. कडरी वि.खं. बिल्हा द्वारा कक्षा 9 वी की छात्रा पूनम रजक को दो बार चाटा मारा, जिसकी पुष्टि सी.सी.टी.वी. कैमरे से हुआ है। उक्त घटना से क्षुब्ध होकर छात्रा द्वारा आत्महत्या की गई। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने जांच टीम से मिले रिपोर्ट के आधार पर रमेश कुमार साहू को निलंबित करने सयुक्त संचालक कार्यालय प्रतिवेदन भेजा था। मामले में शुक्रवार को छ.ग. सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत रमेश कुमार साहू शिक्षक एल.बी. शास.पू. मा.शाला कडरी वि.खं. बिल्हा को निलंबित कर बिल्हा बीइओ ऑफिस में नियत किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...