बिलासपुर

बिलासपुर:- पैसों के विवाद में पति ने पत्नी को मारा चाकू…फिर खुद पर कर लिया वार, दोनो घायल पति-पत्नी सिम्स में भर्ती,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार की दोपहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला चौक के पास एक पति ने पहले विवाद करते हुए अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया फिर खुद पर भी चाकू चलाकर घायल हो गया, परिजनों ने दोनों पति पत्नी को सिम्स में भर्ती कराया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मूलतः मनेन्द्रगढ़ निवासी बंसोड़ परिवार बिलासपुर में आकर डेरा डालकर रहता है और भीख मांगकर जीवन यापन करता है, बीती रात पत्नी रेनू बाई के रखे पैसे गायब हो गए जिसे लेकर उसने अपने पति संतोष से पूछताछ की जिसे लेकर दोनों पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा, रविवार की सुबह फिर उसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया जिससे आक्रोशित पति ने मंगला चौक के पास चाकू से अपनी पत्नी के चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, फिर खुद ही अपने शरीर पर चाकू चलाने लगा, डेरे में मौजूद अन्य परिजनों ने दोनो को लहूलुहान हालत में सिम्स हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ उनका उपचार जारी है, फ़िलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जो अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...