बिलासपुर

छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर के आदित्य सिंह का स्वर्णिम प्रदर्शन….160 किलोग्राम वजन उठाकर जीता गोल्ड,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रायपुर में 3 जनवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर जिले के हेमूनगर निवासी आदित्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता के 94 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य सिंह ने 160 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने जूनियर वर्ग में नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन आदित्य सिंह की ताकत, तकनीक और आत्मविश्वास ने उन्हें सबसे अलग पहचान दिलाई। लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासित अभ्यास का परिणाम रहा कि उन्होंने निर्णायक क्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और निर्णायकों तथा दर्शकों की सराहना बटोरी। यह उपलब्धि केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है। आदित्य सिंह पिछले तीन वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य में ओपन जूनियर विंग में लगातार गोल्ड मेडल जीतते आ रहे हैं। उनकी इस निरंतर सफलता ने न सिर्फ राज्य स्तर पर बल्कि बिलासपुर जिले को भी खेल जगत में एक नई पहचान दिलाई है।

उनके प्रदर्शन से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है। आदित्य सिंह की इस सफलता के चलते उनका चयन आगामी जूनियर ओपन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जो मार्च 2026 में गुजरात में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है। आदित्य सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हेमूनगर सहित पूरे बिलासपुर जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है। खेलप्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्णिम सफलता की कामना की है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...