रतनपुर

शिक्षा युक्त एवं नशा मुक्त समाज से ही संभव है विकास….सर्व यादव समाज महिला समिति का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सर्व यादव समाज महिला समिति का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 28 जिलों से आई महिला प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मातृशक्ति की एकता और संगठन क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता महामाया एवं भगवान श्री राधा-कृष्ण के तेलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद महेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा युक्त एवं नशा मुक्त समाज की स्थापना से ही वास्तविक सामाजिक विकास संभव है। उन्होंने बालिका शिक्षा, गरीब बच्चों को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने तथा समाज में बढ़ते नशे के खिलाफ महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव ने समाज में बढ़ रहे वर्गवाद, क्षेत्रवाद एवं आपसी वैमनस्य को समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सर्व यादव समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला संगठन है और अब महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। कार्यकारी अध्यक्ष किरण यादव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला संगठन को सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। संगठन महामंत्री गीता यादव ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक शोषण होता रहेगा।

“बंटोगे तो कटोगे” का संदेश देते हुए उन्होंने 35 लाख यादव समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। जगदलपुर, खैरागढ़, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित अनेक जिलों से आई प्रतिनिधियों ने महिला एकता और सामाजिक उत्थान पर अपने विचार रखे कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

तथा जिलों में संगठन इकाइयों के शीघ्र गठन का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का संचालन गीता यादव (जिला अध्यक्ष, बिलासपुर) एवं आभार प्रदर्शन पूर्णिमा यादव (अध्यक्ष, रतनपुर) ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी