रायगढ़

अमानत में खयानत: होटल संचालिका से किराये पर लिया ट्रेलर हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… इंजन जब्त,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। होटल संचालिका से किराये के नाम पर ट्रेलर वाहन लेकर उसके डाला को बेचने और इंजन बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने ट्रेलर का इंजन जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंचनपुर निवासी 48 वर्षीय मीना चौहान, जो घरघोड़ा–धरमजयगढ़ मार्ग के पास अपने बेटों के साथ होटल का संचालन करती हैं, उन्होंने 7 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने 16 लाख रुपये में पुराना ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-13-LA-4176 खरीदा था, जो टाटा फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस था। दस्तावेज एवं बीमा लंबित होने के कारण वाहन होटल के सामने खड़ा था। इसी दौरान क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कंपनियों में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत परमेश्वर चौहान ने वाहन किराये पर लेने का प्रस्ताव दिया और प्रति माह 85 हजार रुपये किराया देने तथा दस्तावेज स्वयं बनवाने का भरोसा दिलाया। 20 जनवरी 2026 को वह अपने साथी लीलाम्बर प्रसाद चौहान के साथ होटल पहुंचा और कुछ दिन चलाकर लिखापढ़ी करने की बात कहकर ट्रेलर ले गया। कुछ दिनों बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। संदेह होने पर जीपीएस लोकेशन से ट्रेलर को ट्रैक किया गया, जो कुंजारा, लैलूंगा क्षेत्र में मिला। 5 फरवरी को मौके पर पहुंचने पर केवल ट्रेलर का इंजन खड़ा मिला, शेष डाला गायब था। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ट्रेलर का डाला बिलासपुर में बेच दिया था और इंजन बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों परमेश्वर चौहान और लीलाम्बर प्रसाद चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला