बिलासपुर

VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में चोरों ने एक रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 4.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। वारदात के दौरान चोरों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा और फिर मुख्य दरवाजा उखाड़कर घर के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद बेडरूम में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित पंचाली विहार निवासी सतानंद जंघेल रेलवे में लोको पायलट हैं। वे 14 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे अपने परिवार के साथ बच्चे की शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने भिलाई गए थे। इसी दौरान 15 अगस्त की सुबह करीब 6:13 बजे पड़ोसी राजेश सोनी ने फोन कर बताया कि उनके मकान के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है

और मुख्य दरवाजा भी उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही सतानंद अपने परिवार के साथ सुबह करीब 9:15 बजे बिलासपुर पहुंचे। घर पहुंचने पर पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। अंदर जाकर देखा तो चैनल गेट और मुख्य प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त थे। बेडरूम की आलमारी का दरवाजा और लॉकर टूटा हुआ था, जबकि कपड़े सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक लॉकर में रखे तीन सोने के सेट, डायमंड अंगूठी, दो मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, डायमंड रिंग, चोकर, हार, सीताहार, बाली, टॉप्स सहित चांदी की चार पायल और 10 बिछिया गायब मिले। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। सरकंडा पुलिस ने धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब