बिलासपुर

नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार….तीन साल से था फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से लगातार ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम राजा भैया लहरे 26 वर्ष निवासी ग्राम छेड़ोलिया (कोसा), थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा है। उसके खिलाफ थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रार्थी अंबिका प्रसाद भारद्वाज निवासी चचडापारा उसरहा पामगढ़ से संपर्क कर उसके बेटे और भतीजे को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

इस बहाने आरोपी ने ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन और नगद के माध्यम से कुल 25 लाख रुपये वसूल लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी अक्टूबर 2023 से फरार हो गया था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पीड़ित द्वारा लगातार दबाव बनाने पर आरोपी ने परिजनों पर भी दबाव बनाया, जिसके बाद प्रार्थी ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया। न्यायालय के निर्देश पर थाना हिर्री में मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव क्षेत्र में छिपा हुआ है।

इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 75 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 20 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...