बिलासपुर

बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 1 कार और नगद बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ट्रक चालक को डराकर नकदी और तंबाकू की बोरियां लूट ली थीं। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के उमरिया निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र जायसवाल तिरुपति ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर है। वह 4 मई को ट्रक क्रमांक CG 04 MP 4666 में 210 बोरी गेहूं और 25 बोरी तंबाकू लेकर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था। इस दौरान सेन्दरी के पास ट्रक खराब होने पर वह हाईवे किनारे ढाबे के पास रुका था। अगले दिन सुबह एक काले रंग की कार में सवार दो युवक पहुंचे और खुद को पुलिस वाला बताकर चालक को जबरन कार में बैठा लिया। आरोपियों ने ट्रक से तंबाकू की बोरियां निकाल लीं और चालक को शहर में अलग-अलग स्थानों पर घुमाते हुए झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर पैसे की मांग की। बाद में चालक के मालिक से मोबाइल पर बात कर 9 हजार रुपये की मांग की गई।

समझौते के बाद आरोपियों ने च्वाइस सेंटर से 8 हजार रुपये निकलवाकर ले लिए। साथ ही ट्रक में लोड 9 बोरी तंबाकू भी गायब कर दी। प्रार्थी की शिकायत पर सकरी थाना में धारा 140(3), 308(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ साहू निवासी छतौना और नारायण साहू निवासी सिरगिट्टी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद ब्रेजा कार और नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब